मधुबनी, एक प्रतिनिधि : जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में गुरुवार को फरियादियों ने फरियाद लगाई। डीएम दरबार में मधुबनी के सतधरा गांव निवासी व विधवा सरस्वती देवी का आरोप है कि वह निर्धन व अबला है। उसकी बेटी रंजीता कुमारी जिला मुख्यालय स्थित अम्बेदकर बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा है। विद्यालय में भोजन बनाने वाली नीलम देवी व अन्य कर्मी मेरी पुत्री संग अभद्र व्यवहार करते हैं। चोरी का इल्जाम लगाकर उसे विद्यालय से निकालने की साजिश रची जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
यौन शोषण के बाद शादी से किया इन्कार
लौकही थाना के मझौड़ा गांव के पलटन राम की पुत्री किरण कुमारी (17) का कहना है कि लदनियां थाना के पथराही गांव के विलट राम के पुत्र हरि शंकर कुमार राम ने शादी का प्रलोभन देकर कई माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। लेकिन उसने अब शादी करने से इनकार दिया है। इस संबंध में पंचायत भी बैठी। लेकिन लड़का के पिता व भाई ने मेरे पिता को मारपीट कर भगा दिया। इस संबंध में लौकही थाना में कांड संख्या 48/11 के तहत मामला दर्ज है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार को आरोपी को अविलम्ब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा आज के जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ लगी रही।
0 comments:
Post a Comment