मधुबनी, वि.सं.: स्थानीय शंकर नेत्रालय में गुरूवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के 107 रोगियों का आपरेशन किया गया। वहीं ओपीडी में 300 मरीजों की आंख की जांच की गई। गौरतलब है कि शंकर नेत्रालय में 25 मार्च से कांची कामा कोटि पीठम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा आपरेशन का कार्य जारी है। अब तक करीब छह सौ मरीजों का आपरेशन कर लेंस लगाया जा चुका है। मरीजों को मुफ्त भोजन व दवा संस्थान की ओर से दिये जा रहे हैं। गुरुवार को मधुबनी के उप विकास आयुक्त ओम प्रकाश राय और प्रबंध न्यासी संत कुमार चौधरी ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की पूछताछ की और दवा वितरित की। उप विकास आयुक्त ओम प्रकाश राय ने शंकर नेत्रालय द्वारा मोतियाबिंद के नि:शुल्क आपरेशन कार्य को अंधापन नियंत्रण की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने शल्य कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां अत्याधुनिक उपकरणों को देख प्रसन्नता जताई। श्री चौधरी ने बताया कि शंकर नेत्रालय में 1 अप्रैल तक आपरेशन कार्य होगा। वहीं 2 से 5 अप्रैल तक बसैठ चानपुरा कृषि अनुसंधान केन्द्र में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment