झंझारपुर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : स्थानीय पुराना बस स्टैंड में जाम कर यात्रियों को लगातार परेशानी में डालने वाले तत्वों के मन में प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। एसडीओ मनोज कुमार सिंह के आदेश भी इस मायने में कोई खास असर नहीं दिखा सका, जिसमें एसडीओ ने पुराना बस स्टैंड के बदले नए बस स्टैंड में गाड़ी खड़ी करने का निर्देश दे रखा है। इतना ही नहीं एसडीओ के आदेश में ऐसा न करने पर गाड़ी जब्त व जुर्माना का भी प्रावधान है। इस आदेश के तहत आरएस शिविर पिकेट पुलिस ने समय-समय पर कुछ गाड़ियों को पकड़ा और जुर्माना भी लगवाया लेकिन स्थिति जस की तस है। अभी आये दिन पुराना बस स्टैंड में भीषण जाम की समस्या से लोगों को रुबरू होना पड़ रहा है। जब तक इस मामले में स्थानीय पुलिस सक्रियता नहीं दिखाती है, समस्या का निराकरण होना असंभव है। पिकेट के पुलिस सूत्र ने बताया कि पुलिस अधिकारी चाहते हैं कि वे कोई भी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की देखरेख में करें लेकिन इस कार्य हेतु मजिस्ट्रेट की नियुक्ति ही नहीं की जाती।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment