Mar 29, 2012

वर्षो से खराब पड़ा है चापाकल

Mar 29, 2012 |
बासोपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : प्रखंड की फेंट पंचायत अन्तर्गत कायस्थ टोल में चापाकल वर्षो से खराब पड़ा है। इधर गर्मी की आहट के साथ ही पेयजल के लिए लोगों को अन्यत्र जाना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा इस चापाकल के संबंध में कई बार मुखिया तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया गया। किन्तु किसी स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। इस चापाकल से 200 परिवारों की पेयजल समस्या दूर होती थी। इस चापाकल के उखाड़-गाड़ की आवश्यकता है। गर्मी की शुरुआत में ही पेयजल संकट ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ग्रामीण गोविन्द लाल दास सहित अन्य ने इस चापाकल की शीघ्र चालू करने की मांग की है।


Related Posts



0 comments: