Mar 29, 2012

थानाध्यक्ष को भावभीनी विदाई

Mar 29, 2012 |
मधेपुर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : मधेपुर थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष पवन कुमार के झंझारपुर थानाध्यक्ष के रूप में स्थानान्तरण के बाद गुरुवार को उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाजार के दर्जनों व्यापारियों के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, स्थानीय नेता व आमजनों ने भाग लिया। वक्ताओं ने पवन कुमार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि नये थानाध्यक्ष मधुरेन्द्र किशोर के लिए यह कड़ा मापदंड होगा। लोगों के अनुसार इनका कार्यकाल मधेपुर में शांतिकाल के रूप में याद किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मथुरा प्रसाद माथुर ने की। इस अवसर पर अवर निरीक्षक झंझारपुर श्रीकांत पाठक, बीडीओ राजमिति पासवान, सीओ रविशंकर पांडेय, थाना परिसर सहित अन्य कई उपस्थित थे। इधर मधेपुर थानाध्यक्ष के रूप में गुरुवार को एसआई मधुरेन्द्र किशोर ने पदभार संभाल लिया है। बताते चलें कि लगभग डेढ़ वर्ष से श्री किशोर मधेपुर में प्रशिक्षु दारोगा के रूप में कार्यरत थे।


Related Posts



0 comments: