बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : प्रखंड के बनकंट्टा गांव में आयोजित महावीरी झंडा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। जय हनुमान व जय श्रीराम का जयघोष चारों ओर गूंज रहा है। महावीरी झंडा स्थल पर भजन, गीत, कीर्तन, झरनी व लाठी का खेल जारी है। महिलाओं के लोक गीत गूंज रहे हैं। महावीरी झंडा देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के कारण महेन्द्र राम, भाजपा नेता प्रो. मदन कुमार कर्ण, भोला ठाकुर, भगवान जी कर्ण, राजकुमार मंडल, दिगंबर मंडल सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों के सहायता में लगे हैं। महावीरी झंडा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment