Mar 29, 2012

24 घंटे बाद स्कूल का खुला ताला

Mar 29, 2012 |
बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : बेनीपंट्टी प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमुआरी पश्चिम में बीईओ से बातचीत के बाद ग्रामीणों ने तालाबंदी वापस ले ली। स्कूल में कई अनियमितताओं जैसे स्कूल भवन अधूरा रहने, प्रधानाध्यापिका के द्वारा फोटो खिंचवाने के नाम पर बच्चों से 20 रुपये की मांग करने, मध्याह्न भोजन बंद रहने सहित 9 सूत्री मांगों के समर्थन में ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी थी। 24 घंटे के बाद बीईओ के साथ वार्ता के बाद गुरुवार को तालाबंदी समाप्त कर दी गई। जदयू के नेता रवीन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में बरती गई धांधली के खिलाफ 9 सूत्री मांगों को लेकर विद्यालय के बरामदे पर बैठकर जांच की मांग कर रहे थे। जहां बीईओ डा. राजेन्द्र प्रसाद, मुखिया रघुनाथ सिंह, जिला परिषद शिवशंकर यादव, गंगाधर कामत, शिक्षक जमुनाधर कामत, गुलाब चौधरी सहित अन्य ग्रामीण लोगों के साथ वार्ता व समझौता एवं जांच कराए जाने की आश्वासन के बाद स्कूल की तालाबंदी खोली गई। दूसरी ओर प्रभारी एचएम सुहाग कुमारी ने बताया कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप राजनैतिक से प्रेरित व मनगढंत है। साथ ही कुछ लोग सरकारी कार्यो में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।


Related Posts



0 comments: