मधुबनी, वि.सं.: मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड के बसहा गांव निवासी संतोष कुमार कर्ण ने अंतरराष्ट्रीय युवा वैज्ञानिक के रूप में चीन में शोध करने के लिए चयनित होकर न केवल जिले का बल्कि बिहार का नाम गौरवान्वित किया है। चाइनिज एकेडमी आफ साइंस ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता के आधार पर संतोष को एक वर्ष के लिए चीन में अनुसंधान के लिए चयनित किया है। पिता कृष्ण वल्लभ लाल दास व माता उषादेवी के सुपुत्र संतोष ने मिथिला विश्वविद्यालय से एमएससी बायोटेक्नोलाजी 2003 में उत्तीर्ण की और थापर विश्वविद्यालय, पटियाला से पीएचडी की उपाधि हासिल की। देश के हजारों शोधार्थियों में से संतोष का चयन चीन में शोध के लिए युवा वैज्ञानिक के रूप में हुआ है और 1 अप्रैल को वे एक वर्ष के लिए अनुबंध पर बीजिंग के लिए रवाना होंगे। महिला कालेज मधुबनी के मैथिली विभाग के प्राध्यापक डा.देवेन्द्र लाल कर्ण और जयनगर महिला कालेज की मैथिली विभाग की प्राध्यापिका प्रो.वीणा कर्ण के दामाद संतोष कुमार कर्ण की शानदार उपलब्धि के लिए महिला कालेज के प्रधानाचार्य डा.प्रेम कुमार प्रसाद, सिनेट सदस्य डा.अमर कुमार, डा.उदयनारायण तिवारी, प्रो.अमिताभ झा, डा.प्रभात कुमार सिन्हा, डा.मिथिलेश कुमार झा, डा.आदित्य कुमार लाल दास सहित अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें बधाई दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment