Mar 29, 2012

दो से प्रात:कालीन होगा कोर्ट

Mar 29, 2012 |
मधुबनी, विधि संवाददाता : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव के निदेशानुसार आगामी 2 अप्रैल से कोर्ट में कामकाज प्रात:कालीन होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी न्यायाधीश सह निबंधक धनंजय कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल से कोर्ट में काम काज पूर्वाह्न 7 से अपराह्न 12.30 बजे तक होगा। वहीं सायंकालीन कोर्ट अपराह्न 12.30 से अपराह्न 2.30 बजे तक चलेगा। 


Related Posts



0 comments: