खुटौना (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : एसएसबी के लौकहा कैंप तथा धनुकी कैंप द्वारा गत बुधवार को की गई संयुक्त छापामारी में ललमनियां पंचायत के बाजार टोला धनुकी के सामने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ सं. 247/5 से 50-60 मीटर दक्षिण एक खंडहरनुमा मकान से चीनी के 500 कार्टन बरामद किए गए। बल के सहायक कमांडेंट अवनीश यादव के अनुसार बरामद चीनी तस्करी के जरिए नेपाल ले जाए जाने के लिए इकट्ठी की गई थी। मकान के बाहर छह टायर गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। छापामारी में शामिल लौकहा कैम्प के इंस्पेक्टर वासुदेव दास के अनुसार जब्त टायर गाड़ियों का दावा करने कोई नहीं आया है। जब्त चीनी का बाजार मूल्य चार लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। धनुकी कैंप के प्रभारी एचसी समरपाल सिंह ने जवानों के साथ छापामारी में सक्रिय भूमिका निभाई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment