निर्मली (सुपौल), नि.प्र : निर्मली थाना के जरौली गांव में गुरुवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे आग लगने से देखते ही देखते साठ से सत्तर परिवारों के तकरीबन डेढ़ सौ घर जल गए। इस अग्निकांड में लाखों की सम्पत्ति जल कर नष्ट को गई। ग्रामीणों व अग्निशमन दस्ता के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर अग्निपीड़ितों के बीच राहत का वितरण किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जरौली गांव के मुईउद्दीन अंसारी के घर मछली बन रही थी। चूल्हे से निकली चिंगारी ने भयानक रूप धारण कर लिया। गांव में कोहराम मचा हुआ है। देखते ही देखते मुईउद्दीन अंसारी, गुरुदेव कामत, सतो कामत, नथूनी कामत, ध्यानी कामत, मुरली कामत, सहदेव कामत, अशोक कामत, कयामुद्दीन अंसारी, विजय कामत सहित साठ से सत्तर लोगों के तकरीबन डेढ़ सौ घर जल गए। इस अग्निकांड में एक मवेशी के झुलसकर मर जाने की सूचना है। तकरीबन चार घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटनास्थल पर एसडीओ मनोज कुमार, डीएसपी चन्द्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी, थानाअध्यक्ष एन डी निराला, निर्मली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद उमा कांत साह, मरौना के जिला पार्षद जीवनेश्वर प्रसाद साह घटनास्थल पर कैम्प कर रहे हैं। सीओ धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment