Mar 29, 2012

सुगरवे नदी पर पुल निर्माण का आग्रह

Mar 29, 2012 |
मधुबनी, निसं : ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग को पत्र लिखकर अंधराठाढ़ी के पलार गांव के पास सुगरवे नदी पर ध्वस्त पुल के निर्माण का आग्रह किया है। पत्र में श्री मिश्रा ने कहा है कि इस पुल के विषय में पूर्व में आपके साथ वार्ता हुई थी। इस संबंध में मधुबनी जिला से संबद्ध 11 विधानसभा व विधान परिषद सदस्यों ने 36 किलोमीटर लंबी प्रधानमंत्री सड़क के एक मात्र पुल में ध्वस्त रहने से राजनगर-बाबूबरही, फुलपरास व लौकहा विधानसभा क्षेत्र के प्रखंडों व ग्रामीण क्षेत्रों का जुड़ाव बाधित है। इस परिप्रेक्ष्य में विधायकों के अनुरोध पर इस सड़क की उपयोगिता को देखते हुए पुल निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।


Related Posts



0 comments: