Mar 29, 2012

चापाकल के लिए गुहार लगाई

Mar 29, 2012 |
जयनगर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : जयनगर प्रखंड की दुल्लीपंट्टी पंचायत के वार्ड नं. 4 के दर्जनों महादलितों ने बीडीओ को आवेदन देकर चापाकल उपलब्ध कराने की मांग की है। दिलीप मल्लिक, रामदेव मल्लिक, राजेन्द्र मल्लिक, उपेन्द्र मल्लिक, सहदेव मल्लिक, अशेश्वर मल्लिक सहित अन्य लोगों ने बीडीओ को त्राहिमाम संदेश देते हुए अविलंब पेयजल हेतु चापाकल उपलब्ध कराने की मांग की है। अपने प्रेषित आवेदन में उल्लेख करते हुए आवेदकों ने लिखा है कि वार्ड में स्थित एक माह चापाकल से कीचड़युक्त पानी निकलता है। जिस कारण इस महादलित समुदाय के लोगों को शुद्ध पेयजल हेतु मोहल्ले के अन्य समुदाय के लोग अपने चापाकल से पानी नहीं लेने देते। जिस कारण शुद्ध पेयजल हम महादलित समुदाय के लोगों को शुद्ध पेयजल हेतु दर-दर भटकने को मजबूर होना पर रहा है। मोहल्ले के अन्य समुदाय के लोग अपने चापाकल में पानी नहीं लेने देते। जिस कारण शुद्ध पेयजल हम महादलित समुदाय के लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। कई बार पंचायत के मुखिया में भी इस बाबत अनुरोध किया गया लेकिन नतीजा सिफर रहा है। बीडीओ राजबहादुर प्रसाद गुप्ता ने महादलित समुदाय के लोगों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही चापाकल की व्यवस्था की जाएगी।


Related Posts



0 comments: