Showing posts with label जयनगर. Show all posts
Showing posts with label जयनगर. Show all posts

Mar 30, 2012

रामनवमी परिक्रमा जारी

0 comments Mar 30, 2012 |
जयनगर (मधुबनी), निप्र : जयनगर प्रखंड के बरदानी बाबा मंदिर बरही गोठ से 18 मार्च को प्रारंभ हुई 15 दिवसीय रामनवमी परिक्रमा डोली शुक्रवार को 13वें दिन अकौन्हा गुमटी होते हुए पर्णकुटी रामजानकी मंदिर कमला पुल पहुंची। रामनरमी परिक्रमा स्वागत समिति जयनगर के द्वारा रामनवमी परिक्रमा डोली का भव्य स्वागत किया गया। महंथ रामचरित्र शरण, धर्म दास एवं तारकेश्वर नाथ के नेतृत्व में आयोजित रामनवमी परिक्रमा डोली में शामिल साधु-संतों एवं आम जनों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेला एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया।

read more

मृतक के परिजन को मिली आर्थिक मदद

जयनगर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : जयनगर बस्ती पंचायत निवासी स्व. विनय कुमार चौधरी उर्फ नूनू चौधरी की विधवा नीलम चौधरी एवं मां पार्वती देवी को उनके निवास पर आयोजित एक सादे समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार पंकज, बीडीओ राजबहादुर प्रसाद गुप्ता, सीओ कुसुम लाल पासवान, थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जय माता दी सेवा समिति के सचिव अरुण सिंह माकपा नेता अमीरुद्दीन, भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने सामाजिक सहयोग से जमा किए गए एक लाख दस हजार की बीमा पॉलिसी का बांड, पारिवारिक लाभ योजना के दस हजार का चेक विधवा पेंशन का स्वीकृति पत्र, 2600 रुपये नगद प्रदान किया। इस अवसर पर पंसस राजेश कुमार झा, महेश सिंह, संतोष चौधरी, सेंट जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल के निदेशक एटीफन जानसन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो कि 29 फरवरी की रात नूनू चौधरी की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। एसडीओ के नेतृत्व में सामाजिक सहयोग से मृतक के दो लड़की के शादी हेतु एक लाख दस हजार रुपये जमा किया गया। साथ ही छह महीना तक परिवार के भरण-पोषण हेतु प्रत्येक महीना 2500 रुपये देने का निर्णय लिया गया। सेंट जेवियर्स स्कूल के निदेशक एटीफन जानसन ने नीलम चौधरी को अपने विद्यालय में तत्काल नौकरी एवं तीन बच्चों के नि:शुल्क पढ़ाई करवाने की घोषणा की। एसडीओ ने बताया कि सरकारी नौकरी दिए जाने हेतु भी जिला प्रशासन के पास प्रस्ताव भेजा गया है।

read more

बाबूबरही ने कमलाबाड़ी को हराया

जयनगर (मधुबनी), निप्र : सत्य भारती लक्ष्मी किसान क्लब मरुकिया के उत्प्रेरण में गठित सत्य भारती नेहरू युवा केन्द्र मरुकिया द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में वार्डसीसी बाबूबरही की टीम ने केसीसी कमलाबाड़ी टीम को 23 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करत हुए बाबूबरही की टीम ने 13.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 72 रन बनाए। जवाब में कमलाबाड़ी की टीम 11.4 ओवर में 48 रन बनाकर आल आउट हो गई। मैन आफ द मैच बाबूबरही के दीपक कुमार को दिया गया।

read more

भारत को शक्तिशाली, वैभवशाली बनाना मुख्य उद्देश्य

जयनगर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मधुबनी जिला के सैकड़ों स्वयंसेवकों का दो दिवसीय शीत शिविर जयनगर बस्ती के दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को जिला संघ चालक डा. कमलकांत झा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला संपर्क प्रमुख प्रमोद कुमार ठाकुर एवं मुख्य शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दो दिवसीय शीत शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर बिहार (मिथिला) प्रांत के शारीरिक शिक्षण प्रमुख अरविन्द कुमार ने संघ के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संपूर्ण हिन्दू समाज का संगठन करते हुए उसमें व्याप्त हुआ छूट ऊंच नीच, तिलक दहेज आदि कुरीतियों को दूर करते हुए अनुशासन, ईमानदारी, कर्मठता, देशभक्ति, चरित्र निर्माण आदि अच्छाइयों को भरते हुए अपने इस महान राष्ट्र भारत को परम शक्तिशाली, वैभवशाली बनाना ही संघ का उद्देश्य है। जिला कार्यवाह पूर्णेन्दु मोहन शर्मा ने स्वयंसेवकों को आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 5 मार्च को होने वाले जिला वार्षिकोत्सव में राजनगर में हजारों की संख्या में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक पथ संचलन में भाग लें। जिसमें संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख सीताराम केदलिया भाग लेंगे।

read more

जलजमाव का मसला उठाया

जयनगर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : स्थानीय भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के जरिए जयनगर नगर पंचायत के निधि काम्प्लेक्स एवं अशोक मार्केट में जलजमाव के कारण महामारी फैलने की आशंका बने रहने का मामला उठाया। साथ ही वर्ष में छह महीना आवागमन बाधित रहने से लोगों को हो रही समस्याओं के समाधान का आग्रह नगर विकास मंत्री से किया। विधायक के आप्त सचिव हरिश्चन्द्र शर्मा ने बताया कि नगर विकास मंत्री ने इस बाबत जिला पदाधिकारी को समस्या समाधान का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही लोगों को समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

read more

Mar 29, 2012

चापाकल के लिए गुहार लगाई

0 comments Mar 29, 2012 |
जयनगर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : जयनगर प्रखंड की दुल्लीपंट्टी पंचायत के वार्ड नं. 4 के दर्जनों महादलितों ने बीडीओ को आवेदन देकर चापाकल उपलब्ध कराने की मांग की है। दिलीप मल्लिक, रामदेव मल्लिक, राजेन्द्र मल्लिक, उपेन्द्र मल्लिक, सहदेव मल्लिक, अशेश्वर मल्लिक सहित अन्य लोगों ने बीडीओ को त्राहिमाम संदेश देते हुए अविलंब पेयजल हेतु चापाकल उपलब्ध कराने की मांग की है। अपने प्रेषित आवेदन में उल्लेख करते हुए आवेदकों ने लिखा है कि वार्ड में स्थित एक माह चापाकल से कीचड़युक्त पानी निकलता है। जिस कारण इस महादलित समुदाय के लोगों को शुद्ध पेयजल हेतु मोहल्ले के अन्य समुदाय के लोग अपने चापाकल से पानी नहीं लेने देते। जिस कारण शुद्ध पेयजल हम महादलित समुदाय के लोगों को शुद्ध पेयजल हेतु दर-दर भटकने को मजबूर होना पर रहा है। मोहल्ले के अन्य समुदाय के लोग अपने चापाकल में पानी नहीं लेने देते। जिस कारण शुद्ध पेयजल हम महादलित समुदाय के लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। कई बार पंचायत के मुखिया में भी इस बाबत अनुरोध किया गया लेकिन नतीजा सिफर रहा है। बीडीओ राजबहादुर प्रसाद गुप्ता ने महादलित समुदाय के लोगों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही चापाकल की व्यवस्था की जाएगी।

read more

रामजानकी डोली का स्वागत

जयनगर (मधुबनी), निप्र : जयनगर प्रखंड के बरदानी बाबा मंदिर बरही गोठ से 18 मार्च को प्रारंभ की गई 15 दिवसीय रामनवमी परिक्रमा डोली 12वें दिन देवधा थाना चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर पहुंची। रामनवमी परिक्रमा समिति देवधा एवं ग्रामीणों के द्वारा रामजानकी डोली का भव्य स्वागत किया गया। रामचरित्र शरण, धर्मदास एवं तारकेश्वरनाथ के नेतृत्व में आयोजित 15 दिवसीय रामनवमी परिक्रमा डोली में शामिल साधु-संतों एवं आमजनों का भव्य स्वागत किया जा रहा है।

read more

Mar 28, 2012

माहौल बना भक्तिमय

0 comments Mar 28, 2012 |
जयनगर (मधुबनी), निप्र : जयनगर अनुमंडल मुख्यालय कमला रोड स्थित रामजानकी मंदिर में 23 मार्च से नवाह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया है। रामायण सेवा समिति के द्वारा आयोजित नवाह महायज्ञ से माहौल भक्यिमय बना हुआ है। आयोजक नवीन राउत, मुकेश कुमार गुप्ता, सत्तो राउत समेत अन्य सदस्यों के नेतृत्व में आयोजित नवाह महायज्ञ 31 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

read more

रामनवमी परिक्रमा का स्वागत

जयनगर (मधुबनी), निप्र : जयनगर प्रखंड के बरही गांव स्थित बरदानी बाबा मंदिर गोठ से 18 मार्च से प्रारंभ किए गए रामनवमी परिक्रमा के रामजानकी की डोली दसवें दिन सबरी चौक आशा टोल पहुंची। महंथ रामचरित्र शरण, धर्म दास एवं तारकेश्वर नाथ के नेतृत्व में आयोजित रामनवमी परिक्रमा डोली का स्वागत रामनवमी परिक्रमा स्वागत समिति मेहतर पड़री के द्वारा भव्य स्वागत किया। डोली महादेव स्थान पुरजाही चौक पर रात्रि विश्राम करेगी।

read more

मिर्जापुर ने सुक्की टीम को हराया

जयनगर (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : नेहरू युवा क्लब मरुकिया के द्वारा स्थानीय रामजानकी मंदिर परिसर में मंगलवार से टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत के मुखिया भरोसी मंडल एवं कबीर उच्च विद्यालय सेलरा के प्रधानाध्यापक बैकुंठ नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट के प्रथम दिन मिर्जापुर एवं सुक्की के बीच आयोजित मैच में मिर्जापुर की टीम ने 6 विकेट से सुक्की की टीम को पराजित किया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। कमलाबाड़ी, मारड़ (नेपाल), कन्हौली, राजनगर, गीदरगंज की टीम भाग लेगी। फाइनल मुकाबला 4 अप्रैल को खेला जाएगा।

read more