मधवापुर (मधुबनी), निप्र : प्रखंड क्षेत्र के बलवा एवं सुजातपुर गांव में चैती नवरात्र को लेकर भव्य पंडाल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पूजा स्थलों पर भक्तिमय वातावरण बन गया है। पूजा स्थलों पर रंग-बिरंगे पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं प्रतिमा बनाने में जुटे कलाकार निर्मित प्रतिमाओं का रंगरोगण कार्य तेज कर दिया है। शाम होते ही पूजा पंडालों पर दीप जलाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बलवा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजय राय ने बताया कि नवरात्र को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment