बिस्फी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : प्रखंड क्षेत्र के नूरचक बसबरिया स्थित आईटीआई संस्थान परिसर में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा संवैधानिक अधिकार बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में शिक्षा अधिकार अधिनियम में निजी विद्यालयों, मदरसों, मकतबों को निबंधित करने के सरकारी फैसलों का विरोध किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा को शर्तो के साथ जोड़ने और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थाओं के रास्ते में रुकावट खड़ी करने के सरकारी प्रयास की तीव्र भर्त्सना की।
वहीं वक्फ बोर्ड की अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने एवं वक्फ बोर्ड को अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए भी वक्ताओं ने सरकार के सामने मांग रखी। साथ ही विवाहित महिलाओं के अधिकार को छीनने के कानून में संशोधन करने एवं विवाहित एवं अविवाहित महिलाओं को जायदाद में भागीदारी में सुनिश्चित कराने की मांग वक्ताओं ने रखी। सम्मेलन को मौलाना अनिसुर रहमान, मुमताज आलम, अहमद अशफाक करीम, मौलाना एजाज ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पार्षद मो. साजिद, अहमर हुसैन, मो. साकीर भी उपस्थित थे।
0 comments:
Post a Comment