Mar 29, 2012

खुशहाल होगी किसानों की जिंदगी

Mar 29, 2012 |

मधुबनी, निज संवाददाता : नीतीश सरकार द्वारा सूबे में कृषि विकास को नया आयाम देने के लिए कृषि कैबिनेट के गठन से कृषि विकास नये युग में प्रवेश करेगा। जिससे किसानों की जिंदगी खुशहाल होंगी।
इस विषय में जिला कृषि पदाधिकारी आर के राय ने कहा कि इससे किसानों की अनेक समस्याओं को निदान होगा। कृषि कैबिनेट के तहत गठित 18 विभाग राज्य से लेकर जिला व प्रखंड स्तर पर अधिकारियों व किसानों के बीच समन्वय स्थापित कर आधुनिक कृषि को बढ़ावा देगा। जिससे न केवल कृषि पैदावार में वृद्धि होगी वरन किसान भी खुशहाल होंगे। कहा कि आधुनिक कृषि के अपनाए वगैर लाभ वाली खेती की कल्पना नहीं की जा सकती।
प्रगतिशील किसान किसान भूषण रामराजी सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा कृषि विकास के लिए कृषि कैबिनेट का गठन स्वागत योग्य है। यह एक अप्रैल से सारे बिहार में लागू होने वाली है। इससे किसानों को अपनी समस्या का निदान त्वरित गति से हो सकेगा। जिसका सकारात्मक असर पैदावार पर पड़ेगी। कहा कि वर्तमान समय में जिला से प्रखंड स्तर के अधिकारी व किसानों के बीच समन्वय का जो अभाव है उसकी भरपाई हो जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि कृषि केबिनेट में कृषि योजनाओं को लागू करने की व्यवस्था है। जिससे किसानों का भला होगा यह तय है।


Related Posts



0 comments: