Mar 28, 2012

रेमंड का एयरकंडीशन्ड शो रूम खुला

Mar 28, 2012 |

मधुबनी, संवाद सूत्र : बुधवार को शहर के बाटा चौक से पूरब द रेमंड शॉप के एक्सक्लूसिव शो रूम 'एम एण्ड एम ट्रेडर्स' का उद्घाटन डीडीसी ओमप्रकाश राय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डीडीसी श्री राय ने कहा कि अब मधुबनी के लोगों को सुप्रसिद्ध ब्रांड 'रेमंड' के कपड़ों की खरीदारी के लिए दरभंगा व मुजफ्फरपुर जाने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। इस शो रूम के मधुबनी में ही खुल जाने से लोगों को मधुबनी में ही मनमाफिक कपड़े मिल जाएंगे। शो रूम के संचालक चाणक्य कुमार व मनीष प्रसाद ने बताया कि इस शो रूम के जरिये मधुबनी वासियों को अब एक ही छत के नीचे रेमंड की सूटिंग-शर्टिग सहित एक्सेसरीज टाई, बेल्ट, कफलिंग व रेडिमेड में पा‌र्क्स के ड्रेस मेटेरियल, रेमंड प्रीमियम एपेरल के सभी रेंजों के कपड़े उपलब्ध रहेंगे। साथ ही कपड़ों की गुणवत्तापूर्ण सिलाई के लिए कस्टम टेलरिंग की व्यवस्था भी यहां की गई है। शो रूम पूर्णत: वातानुकूलित है।
उद्घाटन के अवसर पर महेश प्रसाद, अभिमन्यु कुमार, विवेक कुमार व रेमंड के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर प्रशांत कुमार, राजीव कुमार, रेमंड सूटिंग के एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार प्रधान, सर्टिग के एरिया मैनेजर मनीष कुमार, मोहित कुमार, रेमंड के एजेंट आयुष्मान, शॉप मैनेजर अमरनाथ ठाकुर, जय कुमार, हर्ष कुमार समेत दर्जनों ग्राहक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Related Posts



0 comments: