मधुबनी, वि.सं.: स्थानीय डा.अंबेदकर सामुदायिक भवन में राजेन्द्र सदाय की अध्यक्षता में जिला मुसहर विकास मंच की बैठक हुई। वक्ताओं ने रोजगार गारंटी योजना के तहत मुसहरों को काम से वंचित करने पर आक्रोश प्रकट किया और कहा कि महादलित टोला सेवकों को 13 माह से मानदेय नहीं मिला है। महादलित परिवार कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। बैठक को नन्द किशोर सदाय, सुखदेव सदाय, हीरा लाल साफी, जगदीश सदाय आदि ने संबोधित किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment