Mar 29, 2012

सराफा बाजार दूसरे दिन भी बंद

Mar 29, 2012 |

मधुबनी, निज संवाददाता : जिले भर के सर्राफा व्यवसायी गुरुवार दूसरे दिन भी अपनी दुकानें बंद रखीं। यहीं नहीं आज उन्होंने धरना व जुलूस भी निकाले।
स्थानीय शंकर चौक पर सर्राफा व्यवसायियों ने धरना देकर मांगे माने जाने तक दुकान बंद रखने का संकल्प लिया। इसकी अध्यक्षता विष्णु राउत ने की। कहा कि केन्द्र सरकार टैक्स लगाने का जो निर्णय लिया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सर्राफा संघ के सचिव टिंकू कसेरा ने कहा कि वे लड़ाई तब तक चलेगी जब तक सरकार मांगे नहीं मान लेती। इसमें केदार ठाकुर, गोल्डी कुमार, अनिल प्रसाद, राजू राउत, लाल ठाकुर, सुधीर ठाकुर, सुभाष प्रसाद, महेश प्रसाद, पप्पु राउत, गणेश प्रसाद, विकास प्रसाद, विवेक कुमार, प्रवीण ठाकुर सहित अन्य व्यवसाई उपस्थित थे।
बेनीपट्टी, नि, प्र के अनुसार सर्राफा व्यवसायियों ने गुरुवार को ज्वेलरी पर कर लगाने के विरोध में बेनीपट्टी बाजार में जुलूस निकाला। जुलूस ने संतोष झा की अध्यक्षता में बैठक कर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया। इसमें किशुन ठाकुर, अरविंद कुमार, अमन कुमार, उपेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र कुमार आदि ने भाग लिए। राजनगर निप्र के अनुसार सोना के आयात पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में दुकानें बंद रखी। यहां के व्यवसायियों ने 31 मार्च तक दुकान बंद रखने का निर्णय लिया। व्यवसायियों ने नारेबाजी करते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम भी किया। इसमें विश्वनाथ प्रसाद, अशोक साह, लालबाबू राय, राजू प्रसाद, राजेश सर्राफ, सियाराम साह, अमरनाथ प्रसाद, भोला नाथ, अमित राय, घनश्याम , मिलन, शेखर, बुच्ची, बैजू साह , विनय ठाकुर, अरूण राय, सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिए।


Related Posts



0 comments: