पंडौल (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : प्रखंड कार्यालय के सामने सकरी-मधुबनी मुख्य सड़क पर कांग्रेस नेता व पचाढ़ी पंचायत के उपसरपंच मुकेश कुमार झा पप्पू के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रखंड में मूंग बीज वितरण नहीं होने के विरोध में घंटों सड़क जाम रखा। इन लोगों का कहना था कि हमलोग मूंग का बीज लेने आए थे मगर नहीं मिला। बीज वितरण में भारी पैमाने पर नियम की अनदेखी हुई है। जिसकी जांच की जाए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाए। लंबित वृद्धा पेंशन अविलंब दिया जाए और इंदिरा आवास की जांच की जाए। आक्रोशित लोगों ने प्रखंड कार्यालय के सामने के अलावा आर.एन. कालेज के पास भी सड़क जाम किया। वहीं महिलाओं का हुजूम बीडीओ चैम्बर में घुस बीडीओ का भी घेराव किया। जाम को हटाने में प्रमुख डा. सुधीर चौधरी, थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश, रंजीत कुमार, महानंद सिंह, सीओ शैलेन्द्र कुमार झा व बीडीओ अशोक कुमार को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी के आदेशानुसार बीज का वितरण स्थगित कर दिया गया है। बिना रसीद व पहचान पत्र के बीज वितरण के आरोपों की जांच की जाएगी। जाम में सुमित यादव, राम कमल, आनंदी देवी, सुशीला देवी, चन्द्रेश्वर राम, प्रमिला देवी, प्रेमलता देवी, राखी देवी, मंजू देवी, हेमकांत झा सहित अन्य थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment