बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : बिहार विधानसभा में मंगलवार को बेनीपंट्टी के विधायक विनोद नारायण झा ने तारांकित प्रश्न के दौरान बेनीपंट्टी प्रखंड में मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना के तहत चार पुत्रों की निर्माण का मामला उठाया है। विधायक का कहना था कि सीएम सेतु योजना के तहत शिवनगर, नागदह बलाइन, एकतारा-हिवा, ढंगा-बरौल पुल अर्द्धनिर्मित अवस्था में है जहां यातायात बाधित है। सरकार इसे कब तक बनाए जाने की विचार कर रही है। ग्रामीण कार्य मंत्री भीम सिंह ने श्री झा के प्रश्नों के स्वीकार करते हुए कहा कि वर्ष 2012 में चारों पुलों का निर्माण करा लिया जाएगा। विधायक के द्वारा चार पुलों के मामला वि. सभा में उठाए जाने पर यहां के नागरिकों ने बधाई दी है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment