Mar 28, 2012

इंदिरा आवास : लक्ष्य पूरा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

Mar 28, 2012 |
बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : वर्ष 2011-12 में इंदिरा आवास वितरण लक्ष्य के अनुसार नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ राशिद कलीम अंसारी ने बताया कि बेनीपंट्टी अनुमंडल प्रक्षेत्र को इंदिरा आवास के लिए वर्ष 2011-12 में 13 हजार 183 का लक्ष्य था जहां 12 हजार 291 का वितरण किया गया है। बेनीपंट्टी प्रखंड में इंदिरा आवास के लक्ष्य को शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। साथ ही मधवापुर प्रखंड लक्ष्य को पूरा कर 1683 को शतप्रतिशत वितरण किया है। बिस्फी प्रखंड को 3 हजार 781 लक्ष्य में तीन हजार 626 तथा हरलाखी प्रखंड के लक्ष्य तीन हजार 249 में दो हजार 506 का वितरण किया है। एसडीओ ने कहा कि कार्यो में कोताही बरदास्त नहीं की जाएगी। साथ ही लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले प्रखंड के खिलाफ रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजा जाएगा। बेनीपंट्टी अनुमंडल में 93 प्रतिशत इंदिरा आवास का वितरण कर दिया गया है।


Related Posts



0 comments: