Mar 30, 2012

स्टेडियम का मुद्दा उठाया

Mar 30, 2012 |
मधुबनी, एक प्रतिनिधि : विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी ने शुक्रवार को विधान परिषद में मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर व बेगूसराय में सरकारी स्तर पर बन रहे स्टेडियम के निर्माण में विलम्ब का मुद्दा उठाया। कला संस्कृति मंत्री ने सदन को बताया कि सरकार ने दरभंगा में 11, मधुबनी में 4, समस्तीपुर में 9 व बेगूसराय में 3 कुल 27 स्टेडियमों के निर्माण की स्वीकृति दी है। इनमें से छह स्टेडियम में मानक भूमि उपलब्ध नहीं है। शेष स्टेडियम में से पांच का निर्माण कार्य चल रहा है जो अगले वित्तीय वर्ष में पूर्ण हो जाएगा। बाकी 16 स्टेडियमों के निर्माण की प्रगति राशि की अनुपलब्धता के कारण धीमी है। अगले वित्तीय वर्ष में संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर कार्य पूरा किया जा सकता है।


Related Posts



0 comments: