Mar 30, 2012

अगलगी से दो लाख का नुकसान

Mar 30, 2012 |
लदनियां (मधुबनी), निप्र : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सिधपा गांव में गुरुवार की रात रामेश्वर पासवान के घर में अलाव की चिंगारी से अचानक आग लग जाने से दो भैंस, चार बकरी समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं दो भैंस भी करीब 80 प्रतिशत झुलस गयी है। ग्रामीणों के कठिन परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना के बाद भी बीएचओ द्वारा मवेशी के इलाज के प्रति पहल नहीं की गई है। वहीं घटना की सूचना तत्काल दूरभाष पर सीओ को दी गई। मगर वे भी सुध लेने नहीं आए। आकाश के नीचे बच्चों के साथ भाग्य और भगवान के भरोसे पीड़ित समय बीता रहे हैं।


Related Posts



0 comments: