Mar 30, 2012

स्वर्ण व्यवसायियों ने आंदोलन की राह पकड़ी

Mar 30, 2012 |

मधुबनी, संवाद सूत्र : केन्द्र सरकार द्वारा आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में जिला सराफा व्यवसायी संघ के तत्वावधान में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को जारी रही। शहर के आभूषण विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध प्रकट किया। वहीं संध्याकाल में शहर में कैण्डल मार्च निकाला गया। इसमें टिंकू कसेरा, विष्णु कुमार राउत, अनिल प्रसाद, महेश प्रसाद, केदार ठाकुर, सुभाष प्रसाद, ओमप्रकाश सहित अन्य आभूषण विक्रेताओं ने हिस्सा लिया।
राजनगर निप्र के अनुसार स्थानीय व्यवसायियों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी का पुतला लेकर चांदनी चौक से जुलूस निकाला। चांदनी चौक पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी का पुतला दहन किया गया। जुलूस में स्वर्ण व्यवसायी विश्वनाथ प्रसाद, सियाराम साह, अशोक साह, लालबाबू राय, घनश्याम साह, भोलानाथ प्रसाद, राजू प्रसाद, रवि राज, अरुण राय, श्रवण साह, राजेश सर्राफ, ब्रह्मदेव ठाकुर, भोला ठाकुर, सत्य नारायण ठाकुर, मनोज साह, शत्रुघ्न साह, अमर ठाकुर, संजय ठाकुर, विनय ठाकुर, रणजीत साह, विनोद ठाकुर, अशोक ठाकुर, सुप्रीम कुमार, कैलाश ठाकुर, प्रभू साह, सतीश साह आदि शामिल थे।
बाबूबरही निप्र के अनुसार बाबूबरही के सभी स्वर्णाभूषण प्रतिष्ठान अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है।
घोघरडीहा निप्र के अनुसार ज्वेलरी व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद रख सरकार विरोधी नारे लगाए। आंदोलन में अमर कुमार ठाकुर, ओम ठाकुर, मनटून ठाकुर, वसंत कुमार, संजीव कुमार सहित सभी व्यवसायी हिल्ला ले रहे हैं।
जयनगर निप्र के अनुसार सराफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दीपक खर्गा के नेतृत्व में व्यवसायियों ने अपनी प्रतिष्ठानों को बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। सचिव वैद्यनाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव अमर ठाकुर, कोषाध्यक्ष संतोष महतो, किशोर ठाकुर, राधे ठाकुर, श्याम महतो समेत अन्य सभी सराफा व्यवसायियों ने शुक्रवार से दो दिनों तक अपनी प्रतिष्ठानों को बंद कर बढ़ाए जाने का विरोध किया।
बेनीपंट्टी निप्र के अनुसार बेनीपंट्टी के सर्राफा व्यवसायियों ने शुक्रवार की शाम मशाल जुलूस निकालकर केन्द्र सरकार के वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मशाल जुलूस में सर्राफा व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, सचिव संतोष झा पप्पू, किशुन ठाकुर, नागे ठाकुर, अरविन्द झा बबलू, संजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अमन कुमार, धर्मेन्द्र ठाकुर, सुभाष झा, उपेन्द्र ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Related Posts



0 comments: