Showing posts with label बाबूबरही. Show all posts
Showing posts with label बाबूबरही. Show all posts

Mar 30, 2012

अब ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवा का विस्तार

0 comments Mar 30, 2012 |

बाबूबरही (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में भी समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर सीएम सुधीर कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बड़हारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एमसीएच केन्द्र का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते सीएस ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत भारत व बिहार सरकार द्वारा देय सुविधाएं आप तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है। यह सुविधाएं सिर्फ मधुबनी सदर अस्पताल को चमकाने से ही नहीं प्राप्त हो जाएंगी। इसलिए जिले के 19 प्रखंडों के एक-एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को विभिन्न उपकरणों से सुसज्जित कर यहां प्रसव सुविधाएं मुहैया कराने की योजना है। यह सुविधा प्रदान होने में इलाके की गर्भवती महिलाओं को प्रसव वेदना से कराहते अधिक दूरी के अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह की सुविधाएं प्रत्येक प्रखंड के एक-एक प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र में भी दी जाएगी। जिले के झंझारपुर के सर्वसीमा एवं बेनीपंट्टी के अड़ेर में यह बहाल भी हो गई है। सीएस ने का कि बड़हारा एपीएचसी में प्रसव के लिए प्रशिक्षित एएनएम व आयुष चिकित्सक रहेंगे। यहां का पुराना भवन ध्वस्त हो चुका है। नए भवन के लिए 32 लाख का प्राक्कलन स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस दौरान सीएस ने ग्रामीणों से मिजिल्स के फैलाव के बारे में जानकारी लेते उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मियों से इस पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिए। साथ ही आगामी 6 अप्रैल को इसी केन्द्र पर लगने वाले स्वास्थ्य मेला से लाभ उठाने का आह्वान किया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एसएस मेहता ने कहा कि बिहार में पूर्व में 0 से 2 माह के उम्र के एक हजार में 60 बच्चे मर जाते थे। जो घटकर 48 पर आ गया है। जबकि सरकार का लक्ष्य इसे 30 पर लाना है। एमबी समेत एक से एक मशीन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इस एपीएचसी में एक आयुष चिकित्सक तथा सप्ताह में तीन दिन क्रमश: बुध, शुक्र एवं सोमवार को एमबीबीएस चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। दो एएनएम, दो गार्ड, एक जेनरेटर भी सुविधा मुहैया करा दी गई है। इस उद्घाटन समारोह में बीसीएम समेत सभी चिकित्सक, एनएमएलएचसी, जिला पार्षद रजनी देवी, जिला 20 सूत्री सदस्य सिकन्दर चौधरी, बदरे आलम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

read more

विचित्र आकृति वाले बच्चे का जन्म


बाबूबरही (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : बाबूबरही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार देर शाम एक विचित्र आकृति वाले बच्चे का जन्म हुआ। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के धमौरा गांव निवासी मंजीत राय की पत्नी सुनिता देवी प्रसव के लिए गुरुवार को पीएचसी में भर्ती हुई थी। यह इनका प्रथम प्रसव ता। कुछ ही देर बाद इन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। जिसका ऊपर से आधा सिर गायब था तथा ऊपर घाव था। आधे सिर के ऊपरी भाग में दो आंखें थी। जिसमें बांया बड़ा व खुला जबकि दायां छोटा व बंद था। गर्दन से नीचे का अंग सही सलामत व बच्चा जिंदा था। पीएचसी के चिकित्सक डा. ए.के. झा ने कहा कि इसे कन्सिनाइटेड एनानोली कहा जाता है। ऐसे बच्चे को बचाना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि संवाद प्रेषण तक यह नवजात जिंदा था।

read more

Mar 29, 2012

कार्यशाला आयोजित

0 comments Mar 29, 2012 |
बाबूबरही (मधुबनी), निप्र : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को एनसीपीएस, एचएमआईएफ एवं एचआरआईएफ विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सा कर्मियों एवं विषय विशेषज्ञों ने मातृ शिशु ट्रैकिंग प्रणाली एवं स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली को मजबूत बनाने एवं इससे फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ऐन कार्यशाला में स्थानीय चिकित्सक, चिकित्साकर्मी, बीसीएम, एएनएम, एलएचएस आशा, आशा फेसिलेटर आदि उपस्थित थे।

read more

अपहृता की हुई मेडिकल जांच


बाबूबरही (मधुबनी), निप्र : थाना क्षेत्र के कुल्हरिया गांव से 23 मार्च की रात तथाकथित स्कूली छात्रा के अपहरण के मामले में अपहृता एवं अपहरणकर्ता को बुधवार को मधुबनी टाउन थाना के निकट से पुलिस ने बरामद कर लिया है।
कांड के आईओ एसआई रामशंकर पासवान ने बताया कि अपहृता की मेडिकल जांच बुधवार को कराई गई जबकि कांड के नामजद अभियुक्त देवनारायण मंडल को जेल भेज दिया गया। गुरुवार लड़की का न्यायालय में 164 के तहत बयान कलमबंद होने के बाद न्यायालयी आदेश के तहत कार्रवाई होगी। बता दें कि कुल्हरिया गांव निवासी संतोष कुमार मेहता ने अपनी नाबालिग पुत्री को अपहृत कर लिए जाने का आरोप लगाते स्थानीय थाना में कांड सं. 48/12 दर्ज कराया है।

read more

मरर पोखर की उड़ाही

बाबूबरही (मधुबनी), निप्र : प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत तेघरा पंचायत के बरैल गांव अवस्थित मरर पोखर की उड़ाही का विधिवत शुभारंभ बुधवार को जिला पार्षद सीता खन्ना ने किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य के प्रारंभ होने से जहां मजदूरों को रोजगार मिल पाएगा वहीं जल संरक्षण की दृष्टि से यह तालाब अहम् साबित होगा। बता दें कि मनरेगा योजना के तहत 8.40 लाख रुपये की लागत से इस तालाब का उड़ाही व प्रोटेक्शन वाल का निर्माण होना है। इस मौके पर मुखिया रामप्रसाद, पीओ जीवन चन्द्रा, भाजपा कला संस्कृति मंच के क्षेत्रीय प्रभारी रंधीर खन्ना समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

read more

एपीएचसी में सुविधाएं बढ़ीं

बाबूबरही (मधुबनी), निप्र : प्रखंड क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहारा में रोगियों को तमाम सुविधाएं शुक्रवार से मिलनी प्रारंभ हो जाएगी। यहां तक कि कार्य भी यहीं संपन्न कराए जाएंगे। इन तमाम कार्यो के लिए विभागीय तैयारियां पूरी कर ली गई है। विधिवत कार्यारंभ शुक्रवार से सुधीर कुमार सिन्हा करेंगे।

read more