Mar 29, 2012

पशु तस्करी पर चिंता जताई

Mar 29, 2012 |
बासोपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : प्रखंड जनता दल (यू) के महासचिव नवल किशोर झा ने पुलिस अधीक्षक को एक फैक्स संदेश के जरिए प्रखंड के रास्ते हो रही पशु तस्करी को रोकने की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि नेपाल एवं भारतीय भू-भाग में लगने वाले पशु हाट से तस्करों द्वारा पशुओं की खरीद कर उनकी तस्करी की जाती है। पशु तस्कर इन दिनों सक्रिय हैं किन्तु पुलिस इसकी अनदेखी कर रही है। देहातों की स्थिति यह है कि दुधारु पशुओं की किल्लत हो गई है। गाय, भैंस और बैलों की तस्करी की जाती है। रुपये की लालच में लोक पशुओं को बेचने में नहीं हिचकिचाते हैं। जदयू नेता ने लिखा है कि पशु हाट में तस्करों द्वारा ऊंची कीमतों में मवेशी खरीद ली जाती है जिससे मध्यम वर्गीय किसान चाहकर भी बैल या गाय खरीद नहीं पाते हैं और बाजार से खाली हाथ वापस हो जाते हैं।


Related Posts



0 comments: