Mar 29, 2012

शराब दुकान पर रोक की मांग

Mar 29, 2012 |
मधुबनी, वि.सं.: कोइलख के निकट निर्भापुर गांव के रमेश राय, मधुरी राय, मंगनू राय, सुखदेव राय सहित पांच दर्जन से अधिक लोगों ने जिला समाहर्ता को आवेदन देकर निर्भापुर बीच चौक में शराब की दुकान को बंद करने की मांग की है। इनका कहना है कि उक्त दुकान का विरोध ग्रामवासी प्रारंभ से ही कर रहे हैं। दुकान के निकट ही बजरंग बली का मंदिर है उसके निकट अनेक परिवार रहते हैं। लेकिन शराब दुकान खुलने से वहां हमेशा माहौल खराब रहता है और स्थानीय लोगों के विरोध करने पर शराब व्यवसायी गाली गलौज पर उतर जाते हैं।


Related Posts



0 comments: