खुटौना (मधुबनी), निप्र : गुरुवार को पट खुलते ही प्रखंड के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ पड़ी। खुटौना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में सबसे अधिक भीड़ दिख रही थी। यहां की चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि मंदिर में सुबह में खोइंछ भरने तथा शाम में दीप जलाने आने वाली महिलाओं की भारी संख्या को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं तथा स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि मेले में साफ-सफाई का खास ख्याल रखा गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment